जसवंतनगर: जसवंतनगर के मुस्लिम समाज ने SDM को प्रार्थना पत्र सौंपकर नाजिया इलाही पर केस दर्ज करने की मांग की
सोशल मीडिया पर पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्ल. और हजरत आयशा रजि. पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में मुस्लिम समाज ने SDM जसवंतनगर के नाम तहसीलदार नेहा सचान को कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा। समाज के लोगों ने नाजिया इलाही खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन एडवोकेट जामिन खान, हाजी नसीम सिद्दीकी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।