बहेड़ी: रिछा रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स द्वारा भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हंसा निवासी आरोपी युवक अंकित पुत्र रघु के खिलाफ शख्स की नाबालिग बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था पुलिस तभी से अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी वहीं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रिछा रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है