सिंगरौली: कोतवाली पुलिस ने सुजुकी कार से भारी मात्रा में नकली अनिक घी व एवरेस्ट मसाला जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर न्यायालय बैढन के पीछे पुराने आरटीओ के पास एक व्यक्ति के पास से उसकी सुजुकी कर से 107.6 लीटर अनिक घी व घी बनाने का केमिकल एवं एवरेस्ट मसाला कुल कीमती ₹515000 का जप्त किया है। वही इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।