औरैया: फफूंद क्षेत्र के रता का पुरवा गांव निवासी मजदूर ने गांव के दो लोगों पर धमकी देने का लगाया आरोप
फफूंद थाना क्षेत्र के रता का पुरवा गांव निवासी मजदूर ने गांव के दो लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए फफूंद पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया है कि गांव के दो लोग उन्हें आए दिन धमकी दे रहे हैं।जिसको लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया है।