विद्युत करंट की चपेट में आने से आरक्षी की मौत, पुलिस महकमे में शोक
कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाने में तैनात आरक्षी विपेंद्र सिंह यादव की रविवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि आरक्षी विपेंद्र सिंह यादव किसी कार्य के दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अमिता सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि आरक्षी की करंट लगने से मृत्यु हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
आरक्षी के असामयिक निधन से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है। साथी पुलिसकर्मियों ने दिवंगत आरक्षी को भावभी�