सिधौली: अटरिया इलाके में बुद्ध प्रतिमा के खंडित होने पर हुआ बवाल, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र के रानी पुरवा गांव में अज्ञात लोगों के द्वारा बुद्ध प्रतिमा खंडित किए जाने के बाद जमकर बवाल हो गया मामले की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिधौली सहित भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच चल रही रंजीत के चलते मूर्ति खंडित करने का आरोप लगाया गया है पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।