शाहजहांपुर: पालिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ शाहजहांपुर पहुंचे, आरक्षण के फैसले का किया समर्थन
शाहजहांपुर पहुंचे पालिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ ने बताया कि जब से सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण पर फैसला दिया है। तब से दलितों पर राजनीति करने वाली मायावती और सांसद चंद्रशेखर अपनी राजनिती चमकाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस आरक्षण से वास्तविक हकदार जातियों का हक दबाया नही जा सकता।