शाहजहांपुर: थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के पिपरथरा में सांप के डंसने से किसान की हुई मौत, रविवार को शव का हो रहा है पोस्टमार्टम
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव पिपरथरा निवासी 26 साल के ग्राम सेवर खेत पर काम कर रहे थे। तभी उनके सांप ने डस लिया। युवक ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। उसके बाद परिजन उनको पहले झाड़फूंक कराने ले गए। उसके बाद उनको राजकीय मेडिकल कालेज लाया गया। यहां मृत घोषित करने के बाद परिजन फिर से उनको बदायूं के दो वैध और सुनासरनाथ लेकर गए।