पटना ग्रामीण: वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, सीएम नीतीश कुमार अब बूढ़े हो चुके हैं
वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कर्पूरी अति पिछड़ा अधिकार संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।शनिवार शाम करीब 4:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अति पिछड़ा वोट बैंक नहीं बल्कि पावर बैंक है।मौके पर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार चलाने योग्य नहीं रह गए है।