घाटमपुर: बरूई अकबरपुर गांव में बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
साढ़ के बरुई अकबरपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई।यहां के 75 वर्षीय छबिनाथ साहू ने आत्महत्या कर ली।वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5 बजे बताया छबिनाथ ने गांव से कुछ दूर एक ईंट भट्ठे के पास स्थित बगीचे में पेड़ से फांसी लगा ली।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।