घाटमपुर: अलियापुर के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत
सजेती थाना क्षेत्र के अलियापुर के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय नितिन की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 6:00 बजे बताया कि मृतक अपराधिक किस्म का था। उसे सजेती पुलिस एक बार आर्म्स एक्ट में जेल भी भेज चुकी थी। वह शराब का आदि भी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच के साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है