शिवपुरी नगर: पड़ोसी युवक ने वीडियो बनाकर डेढ़ साल तक किया कुकर्म, नानी के दो महीने भटकने के बाद देहात थाने में मामला दर्ज
शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में 14 साल के बालक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पिछले डेढ़ साल से बालक के साथ गंदी हरकते करता हुआ आ रहा था। करीब एक माह पहले उसकी नानी को जब यह बात पता चली थी। दो माह से नानी देहात थाना के चक्कर काटती रही इसके बाद अब पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।