बैतूल विधायक एवं बीजेपी मध्य प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के कुकरू दौरे को लेकर दी पूरी जानकारी
🌿 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुकरू में पर्यटन विकास की कार्ययोजना के प्रजेंटेशन का अवलोकन किया
-----------
बैतूल, 28 जून 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम एवं वन विभाग द्वारा प्रस्तावित पर्यटन विकास की कार्ययोजना संबंधी प्रेजेंटेशन का अवलोकन किया। इस दौरान मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तावित पर्यटन विकास गतिविधियों की जानकारी दी गई।
प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि कुकरू के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का विकास किया जाएगा। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को होम-स्टे गतिविधियों से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से कुकरू में ईको रिसॉर्ट, होम-स्टे एवं विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का विकास किया जाएगा।
प्रस्तुतीकरण में कॉफी उत्पादन को बढ़ावा देने, प्रदेश के एकमात्र ताप्ती कंजरवेशन क्षेत्र, बटरफ्लाई पार्क सहित अन्य पर्यटन संभावनाओं के विकास संबंधी जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जिले के सागौन उत्पाद से निर्मित हिरण की कलाकृति तथा नंदा हनी सहित अन्य उत्पाद भेंट किए गए।
इस दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
📍 आइए, बैतूल की इस प्राकृतिक विरासत को देशभर तक पहुंचाएं।
#CMDrMohanYadav #DrMohanYadav #Kukru #ButchPoint #Betul #MadhyaPradesh #MPTourism #ExploreMP #IncredibleIndia #Nature #NatureLovers #SunrisePoint #ScenicBeauty #TribalHeritage #Korku #EcoTourism #GreenMP #VisitBetul #बैतूल #कुकरू #बुचपॉइंट #मुख्यमंत्री_डॉ_मोहन_यादव #मध्यप्रदेश #एमपी_टूरिज्म #प्राकृतिक_सौंदर्य #हरित_मध्यप्रदेश #जनजातीय_विरासत #पर्यटन #सनराइज_पॉइंट #विकसित_मध्यप्रदेश का पार्ट 9