अटेर: रमा गांव हुई चोरी के मामले का खुलासा,फरार चोर सुरपुरा पुलिस ने अटेर क्षेत्र से किया गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद
Ater, Bhind | Jun 7, 2026 भिंड। सुरपुरा थाना क्षेत्र के रमा गांव में 28 मई को हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए फरार चल रहे आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया करीब 80 हजार रुपये मूल्य का सामान भी बरामद किया है।सुरपुरा थाना प्रभारी अरविंद सिकरवार के अनुसार, 28 मई को रमा गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।