सासनी: घर से लापता युवक का शव कॉलोनी के पास मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर लगी लोगों की भीड़, सूचना पर पहुंची पुलिस
Sasni, Hathras | May 9, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के इगलास रोड स्थिति जय दुर्गा धाम कॉलोनी के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया। युवक के शव को राहगीर व स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। युवक की पहचान गांव छौंड़ा निवासी हासिम पुत्र साबिर रूप में हुई है। मृतक 2 मई को घर से लापता हो गया था। सूचना मिलते ही मृतक युवक के परिजन व इलाका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए।