ग्वालियर जीआरपी ने 10 साल से फरार चल रहे बदमाश को पकड़ा ग्वालियर जीआरपी ने दस साल से फरार चल रहे कुख्यात सांसी गैंग के सरगना को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी स्थाई वारंटों के विशेष अभियान के तहत की गई है, जिसके अंतर्गत वर्षों से फरार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है।