नौगांव: भीषण गर्मी में नौगांव का सिविल अस्पताल बेहाल, कूलर बंद होने से मरीज परेशान
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे शहर का तापमान 47 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। अस्पताल के इमरजेंसी हाल में तो एक कूलर चलता मिला, लेकिन महिला और पुरुष वार्डों में लगे अधिकांश कूलर बंद पड़े रहे। कई कूलरों में पानी तक नहीं डाला गया। ऊपर के वार्डों में उमस और गर्मी इतनी अधिक है कि मरीज भर्ती होने से बच रहे हैं। कुछ मरीज इलाज बीच में छोड़कर घर लौट रह