उधवा: दक्षिण पियारपुर पंचायत भवन में बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन
जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देशानुसार उधवा प्रखंड के दक्षिण पियारपुर पंचायत भवन में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षण पदाधिकारी गैर संस्थागत देख-रेख के चंदा कुमारी द्वारा किया गया।