दूनी: टोडारायसिंह कस्बे में हुई लगातार बारिश से पहाड़ियों पर झरने बहने लगे हैं, पर्यटक दूर-दराज से आ रहे हैं
टोडारायसिंह कस्बे में हुई लगातार बारिश से जनजीवन तरबतर हो गया। तेज बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया और जगह-जगह सड़कें दरिया जैसी नजर आईं। बारिश से किसानों को सबसे ज्यादा राहत मिली है। लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी बरसात से खेतों में खड़ी खरीफ फसलों को संजीवनी मिली और किसानों के चेहरे खिल उठे। मौसम सुहावना होने से लोगों ने भी ठंडी