रूड़की: खंजरपुर में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गाली-गलौज और धक्का-मुक्की, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के खंजरपुर में आज बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज और धक्का मुक्की की हो गई है। जिसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए है। जहां पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली गलौज करने के आरोप लगाए है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।