जगदलपुर: बस्तर शहर कांग्रेस में संगठन विस्तार के तहत पदाधिकारियों को सौंपे गए नए अहम प्रभार, संगठन को मजबूत करने पर जोर
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यप्रणाली को अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने शनिवार दोपहर 3 बजे संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। उपाध्यक्षों, महामंत्रियों और सचिवों को नए संगठनात्मक प्रभार सौंपे हैं।