लोहरदगा: विचाराधीन कैदी की मौत पर मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने निष्पक्ष जांच की अपील की
विचाराधीन कैदी की मौत पर मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी का बयान, निष्पक्ष जांच की अपील लोहरदगा: मंडल कारा लोहरदगा में बंद विचाराधीन कैदी जाहिद पवरिया (27), निवासी पंडरा गांव, थाना कुडू, की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह एक यौन शोषण मामले में न्यायिक हिरासत में था। जेल प्रशासन के अनुसार, सुबह नमाज के लिए जगाने पर वह अचेत अवस्था में मिला।