रायबरेली: फतेह बहादुर का पुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग हुए घायल
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,पूरे फतेह बहादुर का पुरवा गांव में, रविवार को,रास्ते के विवाद को लेकर,एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया,जिसमें दोनों पक्षों से पुलिस ने,एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं आधा दर्जन को घायलों को,सीएचसी जतुवा टप्पा ले जाया गया है।गिरफ्तार किए गए लोगों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।