रायबरेली: खालसा चौक स्थित सुपरमार्केट की बिल्डिंग में अचानक अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, दुकानों में मचा हड़कंप
कोतवाली नगर के,सुपर मार्केट खालसा चौक के समीप रविवार को,एक बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई,जिसमें केनरा बैंक सहित दर्जनों दुकानें आज की चपेट में आ गई।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा किसी तरह से,आग पर काबू पाया जा रहा है।कोतवाली पुलिस ने बताया कि,अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है,आग में करोड़ों रुपए के नुकसान होने की बात कही जा रही है।