रायबरेली: रायपुर महेवा निवासी पीड़ितों ने अपनी जमीन के फर्जी बैनामे को लेकर DM और SP से की शिकायत
सलोन थाना क्षेत्र के,रायपुर महेवा पोस्ट बघौला गांव के रहने वाले पीड़ितों ने,रविवार को डीएम व एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,दबंग विपक्षियों द्वारा उनकी जमीन का फर्जी तरीके से,कूट रचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा करा लिया गया,जिसको लेकर निरस्त कराए जाने की मांग हेतु डीएम व एसपी से मांग की गई है,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई हैं।