मांझा: मधुसरेया वार्ड 3 में अज्ञात बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी को पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज मे अज्ञात बदमाशों ने पीएचसी में तैनात सुरक्षा कर्मी पर किया हमला। सुरक्षा कर्मी बुरी तरह हुए ज़ख्मी। सहकर्मियों की मदद से घायल को मॉडल सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती। शादी समारोह में जाने के क्रम में हुआ हमला। मांझा के मधुसरेया गांव के स्व मनसी राम के पुत्र नवमी राम के रूप में हुई घायल सुरक्षा कर्मी की पहचान।