चूरू: कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दिए निर्देश
Churu, Churu | Feb 25, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि ओवरलोड वाहनों व अवैध खनन पर कार्रवाई करें। परिवहन विभाग और खनन विभाग के अधिकारी अवैध खनन गतिविधियों व ओवरलोड चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही करें।