चूरू: 27 और 28 फरवरी को आयोजित होगी राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Churu, Churu | Feb 25, 2025 चूरू जिले में 27 फरवरी को कुल दो पारियों व 28 फरवरी को एक पारी में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने परीक्षा आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए हैं। रीट परीक्षा हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर चूरू को समग्र नोडल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चूरू को पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।