चूरू: गांव राजियासर की शादीशुदा महिला ने पति का साथ छोड़कर युवक का थामा हाथ, सुरक्षा के लिए एसपी दफ्तर पहुंची
Churu, Churu | Feb 25, 2025 चूरू जिले के गांव राजियासर की एक शादीशुदा महिला ने अपने पति का साथ छोड़कर एक युवक का हाथ थाम लिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। वह 3 साल से अपने पीहर में ही रह रही थी जहां उसकी जान पहचान युवक के साथ हो गई। अब दोनों को धमकी मिली तो वह सुरक्षा को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे।