चूरू: राजगढ़ में ट्रेन की चपेट में आई 24 वर्षीय युवती, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Feb 25, 2025 चूरू जिले के राजगढ़ में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक 24 वर्षीय युवती घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।