बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने 1 मोबाइल लुटेरे को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 5 मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण के रूप में हुई है। इसकी गिरफ्तारी से बिंदापुर और तिलक नगर थाना के 6 मामलों का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है।