द्वारका: जीवन ब्लॉक से डाबड़ी थाना पुलिस ने एक कुख्यात झपटमार को किया गिरफ्तार ,लूटा हुआ एक मोबाइल बरामद
डाबड़ी थाना पुलिस ने एक कुख्यात झपटमार को जीवन ब्लॉक की गली नंबर एक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम प्रतीक झा है जो उत्तम नगर के जीवन पार्क का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से लूटा हुआ एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी को बरामद किया है। आरोपी के ऊपर पहले से झपटमारी ,चोरी और लूटपाट सहित 15 मामले दर्ज़ है।