द्वारका जिला के डाबड़ी इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में दिल्ली से फरार हुए उसके लिवइन पार्टनर को पुलिस ने आखिरकार 48 घंटे तक लगातार भाग दौड़ और चार राज्यों में 1400 किलोमीटर तक लगभग पीछा करने के बाद आखिरकार सूरत से दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपुल ट्रेलर के रूप में हुई है।