डाबड़ी थाना की पुलिस टीम ने एक स्नैचर को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। उसके पास से छीना गया मोबाइल और स्कूटी बरामद किया है। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रतीक झा के रूप में हुई है। यह महावीर एंक्लेव का रहने वाला है। पहले से यह 15 मामले में शामिल रहा है।