आज़मगढ़: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान मनबढ़ युवकों ने हार्वेस्टर मालिक व ड्राइवर को मारपीट कर किया जख्मी, FIR दर्ज
जहानागंज थाना के जलालपुर गांव में 11 अप्रैल की रात में 8 बजे हार्वेस्टर से खेत में गेहूं काटने के दौरान बिना किसी कारण के या विवाद के गांव के मनबढ़ युवकों ने हार्वेस्टर मलिक व उसके ड्राइवर मुरारी राम पुत्र बालक राम को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हार्वेस्टर मालिक सुरेंद्र यादव पुत्र पलऊ यादव निवासी कुर्बानपुर पोस्ट डीहा थाना जहानागंज ने तहरीर दी।