शहर के आमला टोला स्थित एक्सिस बैंक के पास गुरुवार को एक अज्ञात एवं असहाय महिला घायल अवस्था में मिली। महिला कुछ भी बोलने में असमर्थ थीं तथा उनके पैरों में जंजीर बंधी हुई थी, जिसमें ताला भी लगा हुआ था। वह संभवतः कहीं अन्य स्थान से भटककर चाईबासा पहुँच गई है।इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय की नजर महिला पर पड़ी।