Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image
image

#भरतपुर_का_हिल_स्टेशन_बयाना.. भरतपुर। जिले के बयाना कस्बे और आसपास के इलाकों में गुरुवार तड़के 4 बजे से शुरू हुई तेज बारिश से छोटा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी चौराहा और गुरुद्वारा रोड पर करीब 3 फीट पानी भरने से दुकानों में पानी घुस गया। इस बारिश से पहाड़ी झरने भी बह उठे, जिससे प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ गया। बयाना क्षेत्र के इमलिया कुंड, दर्र बराहना, ग्वालखो धाम और शेरगढ़ जैसे स्थानों पर पहाड़ी झरने पूरे वेग से प्रवाहित होने लगे। जल संसाधन विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे तक 75 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बारिश के बाद जिले के सबसे बड़े बांध बारैठा का जलस्तर 29 फीट की कुल भराव क्षमता के मुकाबले 26.20 फीट पर पहुंच गया। अगर लगातार बारिश होने से गेज 27 फीट तक पहुंचता है, तो बांध के गेट खोले जा सकते है। Pic- File Photo

Bharatpur, Bharatpur | Aug 6, 2026

MORE NEWS

#जंतर_मंतर_के_बाद_अब_नया_ऐलान..
भरतपुर। कॉकरोच जनता पार्टी ने सितंबर से देशभर में एक नया राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की है, जिसका नाम 'क्या बोलती पब्लिक' रखा गया है। यह एक तरह से सीजेपी का देशव्यापी दौरा होगा, जिसके तहत राज्यों, शहरों और गांवों में जाकर सीधे आम जनता और युवाओं से बातचीत की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं का मूड जानना और उनकी अपेक्षाओं को समझना है। इस अभियान के दौरान बेरोजगारी, शिक्षा सुधार, और शिक्षा को वहनीय बनाने जैसे गंभीर मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। सीजेपी ने स्पष्ट किया है कि वे अभी राजनीतिक दल के रूप में चुनाव लड़ने की जगह एक 'प्रेशर ग्रुप' के रूप में काम करते रहेंगे ताकि जनता की आवाज को दबाया न जा सके।

#जंतर_मंतर_के_बाद_अब_नया_ऐलान.. भरतपुर। कॉकरोच जनता पार्टी ने सितंबर से देशभर में एक नया राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की है, जिसका नाम 'क्या बोलती पब्लिक' रखा गया है। यह एक तरह से सीजेपी का देशव्यापी दौरा होगा, जिसके तहत राज्यों, शहरों और गांवों में जाकर सीधे आम जनता और युवाओं से बातचीत की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं का मूड जानना और उनकी अपेक्षाओं को समझना है। इस अभियान के दौरान बेरोजगारी, शिक्षा सुधार, और शिक्षा को वहनीय बनाने जैसे गंभीर मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। सीजेपी ने स्पष्ट किया है कि वे अभी राजनीतिक दल के रूप में चुनाव लड़ने की जगह एक 'प्रेशर ग्रुप' के रूप में काम करते रहेंगे ताकि जनता की आवाज को दबाया न जा सके।

Bharatpur, Bharatpur | Aug 6, 2026

#प्यार_के_भूत_ने_थाने_पहुंचाया..
अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर बुधवार को पुलिस टीम ने आगरा के नंद प्लाजा में 7 कैफ़ों पर छापा मारकर 20-25 युवक युवतियों को हिरासत में लिया..

#प्यार_के_भूत_ने_थाने_पहुंचाया.. अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर बुधवार को पुलिस टीम ने आगरा के नंद प्लाजा में 7 कैफ़ों पर छापा मारकर 20-25 युवक युवतियों को हिरासत में लिया..

Bharatpur, Bharatpur | Aug 6, 2026

"मैं वो लड़की हूं, जिसने 20 बच्चों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लेने से रोका था। मैंने जो किया उसके लिए राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता तक मेरे चरित्र को लेकर टिप्पणी कर रहे है। मैंने 27 जुलाई को थाने में शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक महाराष्ट्र पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है.."
- रिया अहीर, राहुल गांधी की पीसी में

"मैं वो लड़की हूं, जिसने 20 बच्चों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लेने से रोका था। मैंने जो किया उसके लिए राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता तक मेरे चरित्र को लेकर टिप्पणी कर रहे है। मैंने 27 जुलाई को थाने में शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक महाराष्ट्र पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है.." - रिया अहीर, राहुल गांधी की पीसी में

Bharatpur, Bharatpur | Aug 6, 2026

#भरतपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने जयपुर में शासन सचिवालय स्थित सभागार में वीसी के माध्यम से आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर राज्य से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा आचार संहिता लागू होते ही इसकी कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ​आयुक्त ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने, मतदाता सूची अपडेट करने और मतदान केंद्रों पर पेयजल व रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में आयोग के सचिव राजेश वर्मा ने पीपीटी के जरिए चुनावी प्रक्रिया और समयबद्ध कार्ययोजना की जानकारी दी। जिला कलेक्टरों ने अपने क्षेत्रों की तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया, जिस पर आयुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

#भरतपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने जयपुर में शासन सचिवालय स्थित सभागार में वीसी के माध्यम से आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर राज्य से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा आचार संहिता लागू होते ही इसकी कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ​आयुक्त ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने, मतदाता सूची अपडेट करने और मतदान केंद्रों पर पेयजल व रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में आयोग के सचिव राजेश वर्मा ने पीपीटी के जरिए चुनावी प्रक्रिया और समयबद्ध कार्ययोजना की जानकारी दी। जिला कलेक्टरों ने अपने क्षेत्रों की तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया, जिस पर आयुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Bharatpur, Bharatpur | Aug 6, 2026

#भरतपुर_का_हिल_स्टेशन_बयाना.. भरतपुर। जिले के बयाना कस्बे और आसपास के इलाकों में गुरुवार तड़के 4 बजे से शुरू हुई तेज बारिश से छोटा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी चौराहा और गुरुद्वारा रोड पर करीब 3 फीट पानी भरने से दुकानों में पानी घुस गया। इस बारिश से पहाड़ी झरने भी बह उठे, जिससे प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ गया। बयाना क्षेत्र के इमलिया कुंड, दर्र बराहना, ग्वालखो धाम और शेरगढ़ जैसे स्थानों पर पहाड़ी झरने पूरे वेग से प्रवाहित होने लगे। जल संसाधन विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे तक 75 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बारिश के बाद जिले के सबसे बड़े बांध बारैठा का जलस्तर 29 फीट की कुल भराव क्षमता के मुकाबले 26.20 फीट पर पहुंच गया। अगर लगातार बारिश होने से गेज 27 फीट तक पहुंचता है, तो बांध के गेट खोले जा सकते है। Pic- File Photo - Bharatpur News