दुधि: विण्ढ़मगंज पुलिस ने महिला संबंधी प्रकरण में वांछित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा महिला संबंधी मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना विण्ढमगंज पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त बलवन्त पुत्र स्वर्गीय राम किशोर उर्फ शम्भू, निवासी ग्राम पतरिहा को गिरफ्तार किया गया।