मतदाता सूची के अंतर्गत 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक एनयूमरेशन फॉर्म का घर-घर वितरण, प्राप्ति तथा डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित किया गया था, किंतु दिमनी विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 227 के बीएलओ मुकेश कुमार को बार-बार समझाने के बाद भी गंभीरता पाई गई, जिसको देखते हुए मुरैना कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।