रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में निःशुल्क हृदय रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 113 मरीजों की हुई जांच
सोनभद्र के 100 बेड एमसीएच विंग लोढ़ी (स्वशासी राजकीय महाविद्यालय लोढ़ी के निकट) में शुक्रवार दोपहर12 बजे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव मिश्रा ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर के दौरान मरीजों की निःशुल्क जांच की गई, ईसीजी एवं 2डी इको की सलाह दी गयी।