कौंच: कोंच कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर मां-बेटी का शोषण, अधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रोईं मां-बेटी
Konch, Jalaun | Jun 6, 2026 कोंच क्षेत्र में मां-बेटी ने एक युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने युवक के पिता पर भी जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। वही शनिवार दोपहर 2 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में दोनों ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम और सीओ ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए है।