कोंच: कोंच में बीडीओ के विदाई-स्वागत समारोह में जनप्रतिनिधियों ने की सराहनीय कार्यों की चर्चा
Konch, Gaya | Jul 13, 2026 प्रखंड सभागार में सोमवार दोपहर 12 बजे निवर्तमान बीडीओ बिपुल भारद्वाज के स्थानांतरण पर विदाई-सह-सम्मान एवं नवपदस्थापित बीडीओ चंदन कुमार के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मणि देवी तथा संचालन रामजय सिंह ने किया। जनप्रतिनिधियों ने बिपुल भारद्वाज के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सहयोगात्मक व्यवहार और विकास कार्यों की प्रशंसा की।