शाहगंज: अशरफगढ़ में शिक्षा चौपाल में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया
प्राथमिक विद्यालय अशरफगढ़ में बुधवार की सुबह करीब 9 बजे शिक्षा चौपाल एवं “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है