नवलशाही के जंगल में 50 वर्षों से रह रहे आदिवासी परिवार ने वन पट्टा देने की लगाई गुहार
नवलशाही के जंगल निवासी तालो हेमराम ने सरकार से वन भूमि का पट्टा निर्गत करने की मांग की है। मंगलवार को 12 बजे कहना है कि वह पिछले करीब 50 वर्षों से अपने परिवार के साथ उक्त भूमि पर रह रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें वन पट्टा नहीं मिला है।तालो हेमराम ने आरोप लगाया कि वन विभाग के नए-नए कर्मियों द्वारा बार-बार उन पर वन अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पुराने मामलों में वह जेल भी जा चुके हैं और लगातार मुकदमे लड़ने से परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी निजी जमीन नहीं है और छोटे-छोटे बच्चों के पालन-पोषण में कठिनाई हो रही है। उन्होंने झारखंड सरकार से जल्द से जल्द वन पट्टा जारी करने तथा अनावश्यक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और घर में बीमारी की समस्या भी है।
Koderma, Kodarma | Jul 14, 2026