कोरांव: रामपुर कला गांव में खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर बाइक सवार की मौत, बहू का इलाज कराने आ रहे थे
कोरांव थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार धरनीधर पाठक (42) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी गर्भवती बहू और पत्नी घायल हो गईं। यह हादसा देसी शराब की दुकान के सामने खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक के टकराने से हुआ। धरनीधर पाठक, अपनी पत्नी निर्मला देवी और गर्भवती बहू विमला पाठक को बाइक पर बैठाकर बहू का इलाज कराने आ रहे।