खेकड़ा: बड़ौत पठानकोट मोहल्ले में मजदूर की मौत पर परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया, कब्र खोदकर निकाला शव
बड़ौत के पठानकोट मोहल्ले में सोमवार की शाम को हुए 50 वर्षीय मजदूर नाजिम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। ससुराल वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफना दिया था, लेकिन परिजनों ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे जानकारी के अनुसार नाजिम के भाई आसिक ने बताया कि नाजिम पिछले 15 साल से अपनी पत्नी और बच्चों के