गुन्नौर: गांव बरौरा के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खंदक में पलट गया, एक की मौत और एक घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी राधेश्याम गांव हैमदपुर से अपने दामाद गांव बरखेड़ा सोनक निवासी गोविंद के साथ ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजे जैसे ही वह गवां बरौरा मार्ग पर गांव बरौरा के समीप पहुंचे तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। इस हादसे में गांव बरखेड़ा सोनक निवासी गोविंद की मौत हो गई।