बीना: बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने का बड़ा अभियान, नगर पालिका सभागार में एसडीएम ने की बैठक
Bina, Sagar | Apr 5, 2026 महिलाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भारत सरकार के राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण चल रहा है।इसी क्रम में नगर पालिका में रविवार शाम एसडीएम रवीश कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।