बारुन: EO हत्याकांड का सनसनीखेज सच: बारुण पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार, जानिए हत्या की वजह क्या थी
रोहतास और औरंगाबाद के प्रशासनिक महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी यानी EO विमल कुमार की निर्मम हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या की वजह कोई अज्ञात गिरोह नहीं, बल्कि उनके ही चालक का आक्रोश और तनाव निकला।