कोतमा: कोतमा में कलेक्टर ने उत्कृष्ट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, जर्जर भवन पर जताई चिंता
Kotma, Anuppur | Jul 31, 2026 शुक्रवार 3 बजे कलेक्टर रत्नाकर झा ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोतमा का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण किया और विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।